जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों ने प्रदेश भर में आज उग्र आंदोलन किया। इसी क्रम में रायगढ़ में भी अनियमित कर्मचारियों द्वारा चक्रपथ पर केलो नदी में जल समाधि लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अनियमित कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आश्वस्त किया था कि उनकी सरकार आने पर 10 दिनों के भीतर सभी को नियमित कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में भी वादा किया था लेकिन सरकार आने के बाद आज पर्यन्त उनकी मांग पर ध्यान नही दिया गया। जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती वे चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




