सारंगढ़: रासायनिक खाद की कम आपूर्ति को लेकर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरुद्ध दिया धरना..…विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर भीम सिंह को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारंगढ़ भारत माता चौक में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के अगुवाई में ब्लॉक नगर कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने आज मोदी सरकार के विरोध में घंटों देर तक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और रासायनिक खाद तथा उर्वरक की छत्तीसगढ़ को कम आपूर्ति देने पर जिला कलेक्टर भीम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब हो कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार द्वारा की गई मांग के अनुरूप आधे से भी कम आपूर्ति के रासायनिक खाद उर्वरक आदि की उपलब्धता करा रही है जिससे किसानों को रासायनिक खाद उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के निर्देश में सारंगढ़ ब्लॉक नगर कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने भारत माता चौक में किसान भाइयों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ उक्त मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और घंटो देर तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, श्रीमती अनीका भारद्वाज सभापति, राधे जयसवाल महामंत्री, जिला कांग्रेस महामंत्री गोल्डी नायक युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता विनोद भारद्वाज अनु जाति ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश पुरी गोस्वामी नगर महामंत्री पूर्व पार्षद ने उद्बोधन करते हुए मोदी सरकार की वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया। जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने मोदी सरकार को बहरूपिया और किसान विरोधी कहते हुए कहा की किसानों की फसल की मूल्य वृद्धि हो या फिर रसायनिक खाद की उपलब्धता छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार को मांग के अनुरूप आधे से भी कम आपूर्ति मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे आज किसानों के लिए रासायनिक खाद उर्वरक इत्यादि की कमी बनी हुई है और किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं अपनी गलतियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता रासायनिक खाद और उर्वरक की कमी का बहाना बनाकर जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह खाद और उर्वरक का आवंटन केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाता है अगर पर्याप्त आवंटन दिया जाता तो यह समस्या पैदा नहीं होती किसानों की हितैषी बनने की भाजपा कोशिश ना करें ।सभी वक्ताओं ने केंद्र के मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के इस नौटंकी को अपने उद्बोधन में जमकर लताड़ लगाई। मंच का सफल संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने किया तथा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कीया। उक्त अवसर पर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, अरुण मालाकार जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी विधानसभा संयोजक, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, राधे जयसवाल महामंत्री, परमानंद पटेल श्रीमती मंजू लता आनंद सेवा दल संयोजक, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, रामनाथ सिदार अजय बंजारे, धीरज बहिदार एल्डरमैन, कमल यादव संयुक्त महामंत्री, राजकमल अग्रवाल महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष ,गिरजा पटेल, मुन्ना पटेल, चिंता पटेल, दिलीप शर्मा भगत मालाकार किशोर लोचन पटेल देवेंद्र नायक ढीले पटेल राम कृष्णा, चारू शर्मा, सत्यम बाजपेई, जांगड़े जी सेवादल प्रदेश सचिव, शंकर चौहान दुर्गेश अजय रामेश्वर पटेल नो नो मुकेश साहू राम सिंह ठाकुर अरुण निषाद बाबू यादव रमेश पटेल शुभम यादव आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
