छत्तीसगढ़:बीएससी की छात्रा ने लगा लो फांसी: सुसाइड नोट में माँ के साथ हुए दुराचार के लिए मांगा इंसाफ, जांच में जुटी पुलिस की टीम….
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 21 वर्षीय कालेज छात्रा ने फांसी लगाई है। बीती रात एक ईंट फैक्ट्री में रह रही मिताली देवांगन नाम की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे पिता को मिस करना लिखा और माँ के मामले में जांच की मांग की है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि, अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है। जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसी फैक्ट्री में 1 साल उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था। इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
