बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और अपहरण कर जंगल में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश के मामले में पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल एवं ₹ 5000 नगद जब्त किया है।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राजेश सिंह का पैसे के लेनदेन का विवाद था और वह पीड़िता के घर जाकर उसकी मां से उसके ससुर इस्लाम के बारे में पूछने लगा और जब वह घर में नहीं मिला तब आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ नाबालिग के साथ छेड़खानी करते हुए उसे उठाकर ले गया और मारपीट करते हुए कपड़े उतारकर बलात्कार की कोशिश कर रहा था।
पीड़िता जब चिल्लाई तो अन्य लोग वहां पहुंच गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसडीओपी एन के सूर्यवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में पुलिस की टीम ने इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
