लिंक रोड में रहने वाले सरकारी स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव(61) की एक 24 साल के युवक ने गुरुवार रात 11 बजे गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपित ने गमले से सिर को भी कुचल दिया।

खून से लहूलुहान प्राचार्य का शव घर के गेट के पास पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। इधर, घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि उसकी प्रेमिका को प्राचार्य बीते कुछ माह से लगातार परेशान कर रहे थे। लिहाजा उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित की प्रेमिका प्राचार्य की छात्रा रही है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव (61) लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बेटे दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। गुस्र्वार की रात 11 बजे पति-पत्नी घर में थे। रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद होने लगा। घर के बाहर शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य मेन गेट के पास लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर व गले में गंभीर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और स्वजन को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया। इधर, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में पुलिस ने हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक (24) साल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी प्रेमिका पूर्व में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव की छात्रा थी। वह आए दिन प्रेमिका को परेशान करता था। इस पर उन्होंने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माने। आखिरकार गुरुवार रात 11 बजे आरोपित प्राचार्य के घर पहुंचकर उनसे विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपित उपेंद्र ने अपने साथ लाए ब्लेड से प्राचार्य का गला रेत दिया। साथ ही गमले से सिर को भी कुचल दिया। हमले से खून से लथपथ प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे की ओर से आया था आरोपित हमलावर
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे शोरगुल सुनकर वे प्राचार्य के घर की ओर गए। अंदर से एक व्यक्ति पीछे की ओर भागता दिखा। इस पर पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर गए। अंदर मेन गेट के पास प्राचार्य खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों ने बताया कि हमलावर पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गया है। प्राचार्य के मकान के पीछे स्वदेशी शराब दुकान वाली गली है। उनके मकान के पीछे खाली जगह है।
बड़े भाई हैं पूर्व पार्षद
प्रदीप श्रीवास्तव के बड़े भाई सुशील श्रीवास्तव अज्ञेय नगर में रहते हैं। वे भाजपा से पूर्व पार्षद भी रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी नीता श्रीवास्तव भी पार्षद रही हैं।
तीन दिन में तीन हत्या से दहली न्यायधानी
न्यायधानी में बीते तीन दिन के भीतर हत्या की तीन वारदात हो चुकी है। मंगलवार को एक डेयरी कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को कांग्रेस नेता व हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात 11 बजे प्राचार्य की हत्या हो गई।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
