सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तथा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संपादित किए जाने हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त नवीन स्थान में पदस्थापना हेतु आदेश जारी किया है। इनमें तहसीलदार श्री सिद्धार्थ अनंत को तहसील सारंगढ़ में पदस्थ किया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार श्री अर्पण कुमार कुर्रे को उप तहसील कोसीर, नायब तहसीलदार श्री बंदेराम भगत को प्रभारी तहसीलदार तहसील बरमकेला एवं तहसीलदार श्री शनिकुमार पैंकरा को तहसील सरिया में पदस्थ किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
