कबीरधाम जिला के पिपरिया थाना के ग्राम इंदौरी में 19 साल की युवती का शव नग्न अवस्था में गाँव के बाहर खेत में देखा गया। आसपास कपड़ों के आधार पर शव की पहचान गाँव के ही रानू साहू के रूप में की गई।

मृतका रानू साहू 5 दिसम्बर से घर से लापता थी जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी।
दरअसल आज सुबह गाँव के बाहर खेत मे शव देखा गया, जिसके बाद गांव में हलचल मच गई, मामले की सूचना पिपरिया थाना में दी गई। पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुटी हुई है। वहीं रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव के हाथ, सिर में चोट के निशान है, हाथ शरीर से पूरी अलग हो चुका था। हालांकि पुलिस पीएम के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा होने का दावा कर रही है।
मृतिका रानू के शरीर पर कपड़ा नही था, वही सिर के बाल को नोचा गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस समय पर जांच शुरू नहीं की। वहीं युवती की हत्या का आरोप परिजन लगा रहे हैं, साथ ही हत्या को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है। पिपरिया थाना पुलिस पूरे मामले में पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच व कार्यवाही की बात कही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
