कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोटा के धान खरीदी केंद्रों में बिचौलिए और कोचिया की ओर से सेंध मारी करने का मामला सामने आया है। सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में एक किसान ने धान बेचने के लिए पर्ची कटाया था।

पर्ची बेचन बाई के नाम से समिति ने जारी की थी। पर्ची काटने के साथ ही धान खरीदने की तिथि भी समिति ने तय कर दी थी, लेकिन बेचन बाई के नाम से कटी पर्ची में धान बेचने के लिए हरिकिशन ट्रेडर्स से लोग आए थे। औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर 292 कट्टी धान को जब्त किया गया है।
जांच टीम कर रहा निरीक्षण
दरअसल, बिचौलियों की ओर से किसानों के पर्ची पर धान न बेचे जाने संबंधी कलेक्टर और कोटा एसडीएम के निर्देशानुसार जांच टीम की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में जांच के दौरान कृषक बेचन बाई और सुशील मानिकपुरी का धान सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में विक्रय के लिए 12 दिसंबर को काटा गया था। निरीक्षण में उस टोकन के विरुद्ध 141 बोरा धान कट्टी किस्म मोटा पतला और 150 कट्टी किस्म मोटा पतला जिसका ड्राइवर रोहित कुमार सद्दाम हुसैन ने लाया। पूछताछ के दौरान दोनों ड्राइवरों ने किसान का धान न होकर हरिकिशन ट्रेडर्स से धान उपार्जन केंद्र लाना स्वीकार किया।
नहीं मिला प्रमाणित दस्तावेज
संयुक्त टीम के जांच के समय वह किसान अनुपस्थित पाए गए तथा कोई भी व्यक्ति धान का स्वामित्व का प्रमाणित दस्तावेज नहीं कर पाया। इसके कारण छत्तीसगढ़ धान उपार्जन नीति एवम मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 के तहत कुल 291 कट्टी धान जब्त कर प्रभारी प्रबंधक अनुराग जायसवाल धान उपार्जन केंद्र पौड़ी को सुपुर्द और सुरक्षित के लिए दिया गया। यह धान आगामी निराकरण तक धान उपार्जन केंद्र पोड़ी में सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। संयक्त जांच दल में तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत, मुजाहिद हुसैन मंडी निरीक्षक, नीतीश कुमार नामक, मंडी उपनिरीक्षक केशवराज खरकर, मंडी उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह, मंडी कर्मचारी शेख अब्दुल कादिर और खाद्य निरीक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
