महिला ने दो युवकों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले में आरोपित अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है। पीडि़ता ने बताया कि शादी से पहले जब वह अपने नानके के घर जाती थी तो वहां पर उसकी जान पहचान मनोज के साथ हुई। इस दौरान मनोज उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद जब वह अपने नानके गई तो वहां पर उसे मनोज मिला। इस दौरान मनोज ने उससे उसका सारा पता पूछ लिया। इसके बाद वह अपने ससुराल चली गई। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान आरोपित मनोज ने उसके ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक हरदीप के साथ दोस्ती कर ली। हरदीप भी उस पर गलत नजर रखने लगा। हरदीप उसकी बात को मनोज तक पहुंचाता था।
पीड़िता ने बताया कि गत 21 अप्रैल को हरदीप व मनोज उसके घर पहुंच गए। आरोपितों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेज दी। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद वह अपने मायके आ गई और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
