छत्तीसगढ़:बच्ची को अकेला देख, नास्ता करने के बहाने बाइक पर बैठाया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म….
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बच्ची को एक युवक नाश्ता कराने के बहाने ले गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।
दरअसल लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दोनों जब घर से चले जाते हैं तो वहां बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली रहती है। इस दौरान दोनों खेलते-कूदते रहते हैं। बच्ची की उम्र सात साल है। शनिवार को भी दोनों भाई बहन खेल रहे थे, तभी लड़की वहां से गायब हो गई। भाई अकेला घर आ गया।
इसके बाद लड़की वहां से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और बच्ची को अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज हुआ। दर्द कमने के बाद मासूम ने सारी कहानी पुलिस को कह सुनाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बच्ची ने बताया कि जब वो खेल रही थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और कहा कि होटल में नाश्ता करोगी। बच्ची ने हां कर दिया, जिसके बाद उसे युवक ने बाइक पर बैठाया और लेकर चला गया। एक सुनसान जगह देखकर उसने बाइक को रोका और उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्ची रोती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।
बच्ची को जब ज्यादा खून बहने लगा तो युवक उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। जिसके बाद राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची का पता लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची से जानकारी लेने के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो गई।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
