रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संविधान दिवस के अवसर पर वैकेंसी जारी की है। सीजीपीएससी में कुल 189 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसकी वजह से परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, आरक्षण की वजह से नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं होने की संभावना जताई गई थी।

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 189 पद परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे, जिनमें विभिन्न अधिकारी के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रहेगी। वहीं 21 एवं 22 दिसंबर को अप्लीकेशन फ़ॉर्म में संशोधन किया जा सकता है। परीक्षा तिथि की बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फ़रवरी 2023 को कराया जा सकता है। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 11, 12, 13 एवं 14 मई 2023 है।
कौन कर सकता है आवेदन
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार की आयु 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हांलाकि प्रदेश के निवासियों के लिए यह 21-35 वर्ष है।प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें और छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। तीनों राऊंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों की पदों पर नियुक्ति होगी।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
