राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र और राज्य सरकार (Central and State Government) की तरफ से कार्डधारकों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है, लेकिन अगर आपको डीलर (Ration Dealer) तौल से कम राशन दे रहा है तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.

अगर आपको भी डीलर तौल से कम राशन दे रहे हैं तो आप तुरंत अपने राज्य के टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.
फ्री मिल रहा गेहूं चावल
आपको बता दें ये नंबर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं. तो आप अपने राज्य का नंबर फोन में सेव कर सकते हैं. राशन कार्ड के जरिए सरकार गेहूं-चावल फ्री में बांट रही है. इससे पहले नमक और चीनी भी फ्री में बांटी गई थी.
दिसंबर 2022 तक मिलेगा फ्री राशन
सरकार की ओर से दिसंबर 2022 तक फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है, लेकिन अभी प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि दिसंबर के आगे भी यह स्कीम लागू रहेगी या नहीं. इस स्कीम को सरकार ने अप्रैल 2020 में करोना काल में शुरू किया था और अब तक कई बार सरकार इस स्कीम को बढ़ा चुकी है.
राज्य के हिसाब से जारी हुए नंबर
>> दिल्ली – 1800110841
>> पंजाब – 180030061313
>> हरियाणा – 18001802087
>> उत्तर प्रदेश- 18001800150
>> उत्तराखंड – 18001802000, 18001804188
>> राजस्थान – 18001806127
>> हिमाचल प्रदेश – 18001808026
>> महाराष्ट्र- 1800224950
>> पश्चिम बंगाल – 18003455505
>> मध्य प्रदेश- 07552441675, Helpdesk No.: 1967 / 181
छ्त्तीसगढ़- 18002333663
>> गुजरात- 18002335500
>> आंध्र प्रदेश – 18004252977
>> अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
>> गोवा- 18002330022
>> असम – 18003453611
>> बिहार- 18003456194
>> झारखंड – 18003456598, 1800-212-5512
>> कर्नाटक- 18004259339
>> केरल- 18004251550
>> मणिपुर- 18003453821
>> मेघालय- 18003453670
>> मिजोरम- 1860222222789, 18003453891
>> नागालैंड- 18003453704, 18003453705
>> ओडिशा – 18003456724 / 6760
>> सिक्किम – 18003453236
>> तमिलनाडु – 18004255901
>> तेलंगाना – 180042500333
>> त्रिपुरा- 18003453665
>> जम्मू – 18001807106
>> कश्मीर – 18001807011
>> अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह – 18003433197
>> चण्डीगढ़ – 18001802068
>> दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 18002334004
लक्षद्वीप – 18004253186
>> पुडुचेरी – 18004251082
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
