रायगढ़, वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिले की वार्षिक कार्ययोजना एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हितग्राहियों के चयन के लिए आगामी दिसम्बर माह में शिविर का आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभाग प्रमुख विभागीय लक्ष्य की पूर्ति के लिए शिविर में उपस्थित होकर कोर्स के अनुसार हितग्राहियों का चयन एवं काउंसिलिंग की कार्यवाही पूर्ण करें तथा प्रगति से इस कार्यालय को अवगत करावे ताकि इच्छुक हितग्राहियों को शीघ्रताशीघ्र प्रशिक्षण दिया जा सके।
आगामी दिसम्बर माह में विकासखण्डवार जिन तिथियों में शिविर आयोजित किए जायेंगे। इनमें 5 दिसम्बर को जनपद पंचायत बरमकेला, 6 दिसम्बर को जनपद पंचायत घरघोड़ा, 7 दिसम्बर को जनपद पंचायत खरसिया, 8 दिसम्बर को जनपद पंचायत लैलूंगा, 9 दिसम्बर को जनपद पंचायत पुसौर, 12 दिसम्बर को जनपद पंचायत सारंगढ़, 13 दिसम्बर को जनपद पंचायत तमनार, 14 दिसम्बर को जनपद पंचायत धरमजयगढ़ तथा 15 दिसम्बर 2022 को जनपद पंचायत रायगढ़ में शिविर आयोजित होंगे।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
