वरुण धवन की Bhediya को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. यह फिल्म कुछ अलग कहानी को लिए हुए है. इसकी ज्यादातर सीन और शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के हैं. बुधवार को टीम दिल्ली अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची, जहां से उनकी कई तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कुछ दिलचस्प सीन्स दिखाया गया है.मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रोमो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ और हंसी वादियां दिखी हैं, उड़ते हुए बादल ने इस सीन को और भी बेहतर कर दिया. इस बीच अचानक से कार में बैठे लोगों में एक Bhediya अटैक करता हुआ नजर आ रहा है. भेड़िया की एंट्री होती है और वो लोगों पर हमला करता हुआ दिख रहा है. साथ ही प्रोमो कृति सेनन और वरुण धवन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग को भी दिखाया गया है. इस प्रोमो को कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह वरुण धवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो एक भेड़िया के काटने के बाद उनकी आदतें और शरीर भेड़िया के रूप में बदल जाता है. फिल्म के गाने को मेकर्स ने मंगलवार को अपनी फिल्म का सॉन्ग बाकी सब ठीक…. रिलीज किया था जो तीन दोस्तों के ऊपर फिल्माया गया है, जिसमें वरुण धवन, पालन कबाक और अभिषेक बनर्जी के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को दिखाया गया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
