रायपुर। दो दिन पहले अचानक घर से गायब हुई बच्ची की लाश मिलने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें बच्ची मंगलवार यानी दो दिन पहले ही गायब हुई थी।

इस मामले से अवगत होने के बावजूद भी पुलिस बच्ची का पता समय पर नहीं लगा पाई। वहीं अब बच्ची के परिवार में गम का माहौल है।

दरअसल, रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में धनेली गांव में स्कूली छात्रा की लाश उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में मिली है। पुलिस छात्रा की हत्या की आशंका जताई है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, धनेली गांव में एक होटल के पास स्थित तालाब में मजदूरों ने गुरुवार सुबह एक शव देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छात्रा की पहचान निमोरा निवासी के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियों में मृतक बच्ची दूसरे नम्बर की थी। वह रायपुर में कक्षा 6वीं में पढ़ाई करती थी। मंगलवार शाम जब वह सामान लेने गए, तभी से छात्रा गायब थी। अचानक वह घर से गायब हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक भी जब बच्ची नहीं लौटी। तब परिजनों ने आस-पास जाकर पता भी लगाया था। अगले दिन भी परिजनों ने उसे तलाशा। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को भी उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। अब बुधवार को उसका शव मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
