दिसंबर में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट जल्द निपटा लें बैंकिंग से संबंधित जरूरी काम…
नई दिल्लीः साल के 11वें महीने नवंबर का अब 15 से ज्यादा दिन बीत गए हैं। कुछ ही दिनों साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा। यदि आप दिसंबर में बैंकिंग से संबंधित काम करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई अहम काम पेंडिंग है, तो आप जल्द ही निपटा लें।
बैंकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं जिस दिन पूरे देश के बैंकों में एक साथ अवकाश होता है। इसके अलावा क्षेत्रीय छुट्टियां भी होती हैं जिसे राज्यों के पर्व-त्योहार के आधार पर लागू किया जाता है। इन छुट्टियों में सभी राज्यों के बैंक एक साथ बंद नहीं होते। राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो दिसंबर में 3,4,10,11,18,24,25 को एक साथ बैंक बंद रहेंगे। रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से ये छुट्टियां पड़ेंगी। 24 दिसंबर को क्रिसमस और चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में एक साथ बैंक बंद रहेंगे।
स्थानीय स्तर पर यहां रहेंगे अवकाश
क्षेत्रीय स्तर पर देखें तो मेघालय में 12 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि उस दिन प्रदेश में पा-तोगान नेंगमिंजा संगम के अवसर पर छुट्टी रहती है। 19 दिसंबर, सोमवार को गोवा लिबरेशन डे है, इसलिए गोवा के बैंक इस दिन बंद रहेंगे। 26 दिसंबर को क्रिसमस, लासूंग और नामसूंग के अवसर पर मिजोरम, सिक्किम और मेघालय में बंद रहेंगे। 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ के बैंक छुट्टी पर रहेंगे। 30 दिसंबर को मेघालय में यू कियांग नंगवाह और 31 दिसंबर को मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।
ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 दिसंबर- शनिवार- सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद
4 दिसंबर- रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में
10 दिसंबर- शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
11 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद
12 दिसंबर- सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद
18 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद
19 दिसंबर- सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद
24 दिसंबर- शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद
25 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद
26 दिसंबर- सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद
29 दिसंबर- गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद
30 दिसंबर- शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद
31 दिसंबर- शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
