रायगढ़ । महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस बेहद सजग है जो एक बार फिर देखने को मिला । कल रात्रि गस्त दौरान सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल को गोगाराईस मिल के पास रहने वाली महिला मोबाइल पर सूचना दी कि चौंक पर एक 20-25 साल की लड़की अकेली घूम रही है जो आसपास मोहल्ले की नहीं लगती और जिसे पहले कभी नहीं देखे हैं । तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टाफ को तस्दीक के लिये गोगाराईस मिल चौंक के पास भेजें, जहां ठंड में कांप रही युवती गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों को मिली । काफी पूछताछ पर युवती पुसौर थानाक्षेत्र के एक गांव का नाम बताई । रात्रि करीब 2 बजे गांव के सरपंच को फोन कर चौकी प्रभारी युवती के संबंध में जानकारी देकर पूछताछ किये , सरपंच युवती को गांव की होना तथा उसका मानसिक स्थि ति कुछ दिनों से सामान्य नहीं होना बताये । चौकी प्रभारी द्वारा युवती के परिजनों को सूचना देने कहा गया । युवती के परिजन चौकी प्रभारी से संपर्क कर युवती को लेने आना बताये । युवती के भाभी के चौकी आने पर युवती उनके सुपुर्द किया गया ।

- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
