रायगढ़ । डायल 112 की भूपदेवपुर राइनो में कार्यरत स्टाफ द्वारा मेडिकल इमरजेंसी के इवेंट पर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय कर्तव्य के गंभीर रहते हुए गर्भवती महिला की परिस्थिति को देखते हुए वाहन रास्ते में रोककर महिलाओं की सहायता से गर्भवती महिला का वाहन में ही बापर्दा सुरक्षित प्रसव कराया गया । महिला स्वस्थ शिशु को वाहन में ही जन्म दी जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चपले में भर्ती कराया गया है ।

जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 03.30 बजे थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम नवापारा के रामेश्वर बरेठ उसकी पत्नी सीमा बरेठ को प्रसव पीड़ा होने पर डायल 112 को कॉल कर मदद लिया । डायल 112 की भूपदेवपुर राइनो में कार्यरत आरक्षक सिदार सिंह सिदार तथा वाहन चालक पवन कुमार तत्काल #मेडिकल इंवेट पर नवापारा पहुंचकर गर्भवती सीमा तथा उसके परिवार की दो महिलाओं को वाहन में बिठाकर चपले अस्पताल ले जा रहे थे कि चपले चौंक पर सीमा बरेठ उसके प्रसव पीड़ा असहनीय बताई तो डॉयल 112 स्टाफ वाहन को सड़क किनारे रोके और वाहन से उतरकर नजदीक घर जाकर अन्य महिलाओं को मदद के लिये बुलाने गये पर कुछ ही समय बाद वाहन में गर्भवती महिला का नार्मल डिलीवरी हो गया, जिन्हें डॉयल 112 स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चपले ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताया ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




