रायगढ़। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ पांच हाइवा लाइमस्टोन, एक हाइवा और पांच ट्रैक्टर रेत जब्त की गई है। लंबे समय बाद खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ महीनों से खनिज विभाग की कार्रवाई मंद पड़ गई थी। खनिज विभाग में थोक में हुए तबादलों के बाद ऐसा हुआ। अब सभी अधिकारी यहां काम संभाल चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने के कारण खनिजों का अवैध परिवहन जोरों पर था। खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच हाइवा लाइमस्टोन, एक हाइवा और एक ट्रैक्टर रेत जब्त किया है

खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर, खनिज निरीक्षक बबलू पांडे और आशीष गढ़पाले की टीम ने घरघोड़ा व तमनार क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने गाडियों की जांच प्रारंभ की। गाडियों में टीपी ही नहीं मिली है। सभी वाहनों को थाना तमनार और पूंजीपथरा के सुपुर्द किया गया है। गाड़ी क्रमांक सीजी 13 एटी 2477, सीजी 13 एटी 3276, सीजी 13 एआर 6166, सीजी 13 एक्यू 6214, सीजी 13 एएफ 2984 में लाईमस्टोन और रेत का अवैध परिवहन करते पांच ट्रैक्टर सोल्ड और एक हाइवा सीजी 13 एआर 1214 को जब्त किया गया है।
कैसे निकली बिना रॉयल्टी की गाड़ी
खनिज विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बिना टीपी के गाड़ियों का परिवहन किया जा रहा है। दो महीनों से रॉयल्टी भी जारी नहीं की गई थी। अब खनिज विभाग ने परीक्षण कर रॉयल्टी जारी करना प्रारंभ कर दिया है। रायगढ़ की तरफ आने पर सभी गाड़ियों को टिमरलगा खनिज बैरियर में कागजात चेक करवाने होते हैं। सवाल यह है कि जिन पांच वाहनों को चूना पत्थर परिवहन करते हुए पकड़ा गया है, ये टिमरलगा बैरियर से कैसे बचकर निकल गए। टिमरलगा बैरियर में प्रति दिन सैकड़ों गाड़ियां ऐसे ही सेटिंग में पार हो रही हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
