यदि बात विश्व के सबसे सफल लीग की करें तो निश्चित ही IPL ही उनमें नंबर वन पर है। इसमें खेलकर कई क्रिकेटर्स ने अपना भविष्य बनाया है। इसी बीच IPL 2023 का ऑक्शन दिसंबर में होने जा रहा है। इस ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने BCCI को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कौन-कौन से प्लेयर्स को दोनों टीमों ने रिटेन और रिलीज किया है।

मुंबई इंडियंस ने इस स्टार को किया रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने अपने धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन आईपीएल 2022 में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए। IPL 2022 के 11 मैचों में कीरोन पोलार्ड सिर्फ 141 रन ही बना पाए हैं और गेंद से उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पोलार्ड के अलावा फैबियन एलन, मयंक मारकंडे, ऋतिक शौकिन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज किया गया है।
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
मुंबई इंडियंस ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इनमें रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा को रिटेन किया गया है।
पांच बार जीता खिताब
मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। जहां टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। जबकि मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था।
चेन्नई ने किया ये बदलाव
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। CSK के लिए पिछला सीजन बहुत ही खराब रहा था। जब टीम ने सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। शुरुआत में टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा थे, लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बन गए।
CSK से खेलेंगे जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, चार प्लेयर्स को रिलीज किया है। महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर आईपीएल 2023 में भी CSK के लिए खेलेंगे, जबकि क्रिस जॉर्डन, एडम मिलने, नारायण जगदीशन और मिशेल सेंटनर फ्रेंचाइजी द्वारा बाहर किए जाने के बाद आईपीएल नीलामी में प्रवेश करेंगे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
