सारंगढ़- आज 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन से ही हमारे प्रदेश में धान खरीदी की शुरुवात हो रही है इसी संदर्भ में आज सेवा सहकारी समिति मर्यादित कपरतुंगा (मंडी) में युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ सरपंच संघ के सचिव व युवा सरपंच ग्राम पंचायत छातादेई किसान नेता विजय विक्की पटेल ने कपरतुंगा में उपस्थित होकर विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी हेतु शुभारंभ किया उक्त कार्यक्रम में सरपंच संघ के प्रदेश सचिव एवं ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच भैया मोती पटेल जी, कांग्रेसी नेता पीताम्बर पटेल जी, क्षेत्र के किसान बंधु रोहित पटेल, अंकित पटेल, विकास पटेल, भोला सिदार व अन्य किसान साथियों के साथ समिति प्रबंधक निर्मल वैष्णव जी, लखन चौहान, लीलाम्बर पटेल, गुलाब सिदार एवं समिति के अन्य स्टाफगण के साथ सभी हेमाल उपस्थित रहें ।


- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
