कर्नाटक में एक स्कूल में भगत सिंह पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए उन्हें फांसी के फंदे से लटकाए जाने के दृश्य की घर में नकल कर रहे 12 साल के एक लड़के की दुर्घटनावश मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात को घटित हुई, जहां संजय गौड़ा (12) की खेल-खेल में जान चली गई। पुलिस ने बताया कि एसएलवी स्कूल के सातवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र गौड़ा को नाटक में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का किरदार सौंपा गया था।

उन्होंने कहा, घर में परिजनों की अनुपस्थिति में नाटक का पूर्वाभ्यास करते समय लड़के की दुर्घटनावश मौत हो गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
