रायपुर। एसपी रेल धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में एवं डीएसपी रेल अख्तर के नेतृत्व में वारंटीओं की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जीआरपी चरोदा को विशेष सफलता मिली है।

पुलिस ने 15 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उक्त हत्यारे पर पुलिस अधीक्षक रेल धर्मेंद्र सिंह ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपित गोविंद दास पिता रतन दास उम्र 36 साल पता सतनामी पारा देवबलोदा चरोदा जिला दुर्ग हैं। वहीं वर्तमान पता ग्राम कुरा थाना धरसीवा जिला रायपुर बताया गया हैं। आरोपित चरोदा में हुए हत्या के एक पुराने मामले में फरार था। चरोदा में हुई हत्या के समय आरोपित नाबालिग था। कोर्ट में पेशी दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। दुर्ग पुलिस गत तलाश में जुटी थी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
