ली निंग मालदीप इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने इरा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। आकर्षी ने इरा को पहले सेट के रोमांचक मुकाबले में 24-22 से हराया।

वहीं दूसरा सेट 21-12 से जीत लिया।
आपको बता दें कि वर्तमान में आकर्षी की वर्ल्ड रैंक 48 है। इस जीत वर्ल्ड रैंक में इजाफा होगा। नेशनल गेम्स में चैंपियन होने और मालदीप टूर्नामेंट जीतने के बाद आकर्षी ने बताया कि उसका मनोबल अभी बहुत अच्छा है। अगला टूर्नामेंट हायलो ओपन जो कि एक से नौ नवंबर को जर्मनी में होने जा रहा है। उसमें अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद रखती हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को आकर्षी ने मिहो कयामा को रोमांचक मुकाबले में हराया। तीन सेट के चले मुकाबले में 19-21, 22-20, 22-20 से शिकस्त दी। जापान की खिलाड़ी के खिलाफ आकर्षी ने पहला सेट हारने के बाद वापसी की और अगले लगातार दो सेट जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब रही। इसी के साथ प्रदेश की खिलाड़ी ने मिहो कयामा से नागपुर में गत माह खेली गई इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
