शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर में दो बजे अस्पताल में कार्यरत तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची। आरोप है कि इसी दरम्यान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया।

उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह हंगामे पर उतारू हो गया।
घबराई नर्सों ने चेंजिंग रूम का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर सफाई कर्मचारी दरवाजे पर बाहर से लातें मारने लगा। काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की।
नर्सों ने आरोप लगाया कि हंगामा करने वाला कर्मचारी शराब के नशे में धुत था। बता दें कि पूर्व में इसी कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते हुए डांस करने का भी वीडियो वायरल हुआ था।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
