रायगढ़, छ.ग.शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत अनुविभाग धरमजयगढ़ एवं सारंगढ़ अंतर्गत कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत 5 व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं तहसीलदार के परीक्षण पश्चात 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हुई इनमें तहसील छाल के ग्राम-चंद्रशेखरपुर निवासी दूधनाथ भारद्वाज एवं तहसील सारंगढ़ ग्राम-मल्दा निवासी रामदिल साहू, सारंगढ़ की सीताबाई एवं टिमरलगा के हरिप्रसाद उर्फ शामिल है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
