रायगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है की सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में 3 सितारा होटल अंश में आधा दर्जन से अधिक सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है जो होटल में जुआ खेल रहे थे। जानकारी के अनुसार मौके पर लगभग दो लाख 94 हजार बरामद की गई है । पुलिस की कार्यवाही जारी है दीवाली के मद्देनजर अभी से जुआ का बड़ा गैंग सक्रिय हो गया है। लेकिन पुलिस की कार्यवाही से यह साफ हो गया है की जुआरियों की अब खैर नहीं।
फिलहाल पुलिस ने होटल में जुआ खेल रहे करण चौधरी पिता बंटी चौधरी उम्र 25 निवासी सावित्री नगर रायगढ़, मो. वसीम पिता बरकत मो. उम्र 38 वर्ष बीड़पारा रायगढ़, मो. जावेद पिता कमालुद्दीन उम्र 36 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ दीपक अग्रवाल पिता गणेशराम अग्रवाल उम्र 32 वर्ष, निवासी ढिमरापुर रायगढ़, कान्हा अग्रवाल पिता विकास अग्रवाल निवासी ढिमरापुर रायगढ़, अविनाश सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी किरोड़ीमल जिला रायगढ़, सुधीर अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
