रायगढ़: रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस की टीम..
रायगढ़। आज दिनांक 16.10.2022 के सुबह रेलवे कर्मचारी द्वारा थाना कोतरारोड़ में रायगढ़-जेएसपीएल के मध्य अप लाइन की रेल पटरियों पर एक *अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30-35 वर्ष* का शव पड़े होने की सूचना दिया गया । तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड उपनिरीक्षक गिरधारी साव एवं थाना स्टॉफ मौके पर पहुंचे । अज्ञात मृतक के गले में छींटदार लुंगी गांठ बंधा हुआ था, केवल शर्ट पहना है । मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । मौके पर पुलिस डॉग को बुलाया गया पुलिस डॉग शव तथा आसपास से गंध लेकर रोड तक आया । पुलिस टीम मौके तथा आसपास बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है । अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ में गोदना से “राम” लिखा हुआ है । मृतक का अब तक शिनाख्त नहीं हुआ है ।

मामले में कोतरारोड पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखा गया है, शव की शिनाख्तगी नहीं होने की स्थिति में 3 दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जावेगा । कोतरारोड़ पुलिस की अपील है कि अज्ञात मृतक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो तो थाना प्रभारी कोतरारोड के मोबाइल नंबर 94791-93211 में साझा कर सकतें हैं । कोतरारोड पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
