जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात युवक पर तलवार, डंडे और रॉड से लैस बदमाशों ने युवक के ऊपर कातिलाना हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों एक नाबालिग शामिल है.

तलवार से युवक पर हमला: कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाला विजय चंद्राकर कल देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था. उसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर पुराना विवाद और पैसे का लेन देन की बात को लेकर विवाद किया. इसके बाद आरोपियों ने युवक पर डंडा, रॉड और तलवार से हमला कर फरार हो गए.
आरोपियों में एक नाबालिग: सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपियों सागर गुप्ता, शंकर साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
