पलारी। छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉक्टर रामसुंदर दास जी महराज को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् की बैठक में डी.लिट् (संस्कृत) उपाधि प्रदान करने का अनुमोदन किया गया।यह उपाधि उन्हें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। महामंडलेश्वर राजेश्री महंत जी को इस उपलब्धि पर बाला जी मंदिर देवसुंद्रा में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.कोमल वैष्णव ने सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर बालाजी मंदिर के मुख्तियार केजू दास वैष्णव रामतिरथ दास सुरक्षा अधिकारी योगेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव महेंद्र वैष्णव सहदेव यदु इंद्रकुमार लाला साहू केशव यदु गजेंद्र साहू अवधेश साहू देवचरण साहू बैसाखु यादव आदि उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
