बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में पड़ा मिला है। परिजनों का आरोप है गांव के युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब घर में पीड़िता अकेली थी। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना मैनपुरी जिले के भोगांव पुलिस स्टेशन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्र के साथ घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त वो घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता आलू खरीदने के लिए मैनपुरी गए हुए थे, जबकि मां दवाई लेने आगरा गई थी। वहीं, पीड़िता की छोटी बहन कोचिंग पढ़ने के लिए भोगांव गई थी। छोटी बहन ने बताया कि जब वो कोचिंग वापस घर लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया तो 20 साल के आरोपी पुष्पेंद्र ने दरवाजा खोला और बाहर भाग गया।
इसके बाद मैंने घर के अंदर गई तो देखा दीदी का शव बेड पर पड़ा था। बहन का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी कमलेश दीक्षित भी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला लिया गया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, ‘पीड़िता के पित ने अपनी बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन अभी वो फरार है।’ एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


