एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. हादसे की वजह से रामगढ़ इलाके में दशहरे का उल्लास मातम में तब्दील हो गया. मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं.
वहीं घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने रामगढ़-पतरातू रोड को जाम कर दिया है. सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि दशहरे की वजह से भीड़ होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था नहीं की है।
बताया जा रहा है कि, झारखंड के रामगढ़-पतरातू फोर लेन रोड पर बडा हादसा हुआ है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं, जो पास के ही गांव के रहने वाले थे. इनका नाम अब तक पता नहीं चल पाया है. ये सभी लोग तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर पतरातू-बरकाकाना के नया नगर में रावण दहन कार्यक्रम देखने जा रहे थे. हेहल गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे तेजरफ्तार ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद भी तेजरफ्तार ट्रक आगे ही बढ़ता चल गया. बाद में पुलिस को ट्रक को जब्त किया है. पतरातू के एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी बरकाकाना ओपी की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
