सारंगढ़: महिला सुरक्षा हेतु कठोर कानून होते हुवे भी छेड़खानी और बलात्कार की दर कम ना होकर बढ़ते जा रहा है, जिसका सीधा सा अर्थ कानून का भय ना होना प्रतीत होता है। ताजा मामला सारंगढ़ से लगे ग्राम कुर्राहा से छन कर आ रही है।
सारंगढ़ कोतवाली भी प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28-09-2022 को पीड़ित महिला ने थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है की दिनांक 24-09-2022 को जब अपने माँ के घर जा रही थी तो आरोपी दिनेश चौरगे उसे रास्ते मे रोककर छेड़छाद किया था और मना करने पर गलीगलौच करते हुवे किसी पर दारु केस मे फंसाने की धमकी दिया था।


महिला की शिकायत पर कोतवाली सारंगढ़ मे अपराध क्रमांक 434/2022 के तहत धारा 354, 341,294 के तहत पंजीकृतंकर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
उक्त मामले मे प्रभारी थाना प्रभारी विजय चौधरी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, महिला आरक्षक शारदा राठौर, और भवानी शंकर की प्रमुख भूमिका रही।


- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
