सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। बस में बैठे स्कूली बच्चे इस हादसे में बाल बाल बच गए। हादसे के बाद बच्चों को तुरंत ही बस से बाहर निकाला गया। स्कूल बस सारंगढ़ के अशोका पब्लिक स्कूल की बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत सरिया देवगांव से होते हुए बोरे जाने वाली अशोका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर देवगांव के पास सडक किनारे लगे खेत में जा घुसी। इससे बस में बैठे स्कूली बच्चे बाल बाल बच गये। ग्रामीणों ने आनन फ़ानन मे बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सरिया पुलिस को तत्काल सूचना दी। मौके पर सरिया पुलिस पहुंच गई। इस मामले कि जांच कि जा रही है, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि, स्कूली बच्चों का एग्जाम होने के कारण दूसरी बस उपलब्ध कराकर स्कूल पहुंचा दिया गया है। यह लापरवाही ड्राइवर की बताई जा रही है। बस काफ़ी रफ़्तार में होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई।
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




