उस दर्द का क्या नाम दिया जाये, जिस दर्द को एक हवस के शिकारी ने दिया। उस नाम को क्या नाम दिया जाये, जिस हवसी के दो पल के सुख ने दो इंसानों की जिंदगी तबाह कर दी। इस वर्तमान समय में आज भी चारों तरफ हवस के दरिन्दे घूम रहे हैं। कब किस लड़की को शिकार बना लें। यह कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन बात उस राक्षसपन की हो रही है कि वह सारी मर्यादाएं व संस्कृति भूलकर इतना गंदा कृत्य करते हैं। वास्तव में ऐसे हवस के शिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। आज हम आपके सामने ऐसी ही सत्य घटना से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। जिससे आप पढ़कर ऐसे दरिन्दों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की पहल करें। तो आइए जानते हैं इस सच्ची खबर के बारे में।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जो रेप पीड़िता नाबालिग लड़की है वह कक्षा 9वीं की छात्रा है। रेप पीड़ित इस नाबालिग लड़की ने रविवार को एक लड़के को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक उसके माता पिता ने बताया कि उसे बीते शाम पेट में दर्द हुआ था जिस कारण अस्पताल लाये थे, लेकिन जब अस्पताल में डाक्टरों ने जांच की तो लड़की प्रेग्नेंट थी एवं कुछ समय बात नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब इस बारे में माता पिता से पूंछा गया तो माता पिता ने बताया कि बच्ची के द्वारा यह बताया जाता था कि उसे कभी कभी पेट में दर्द उठता था, लेकिन मां बाप इस बात को नकारते रहे कि लड़कियों को इस उम्र में अक्सर शारीरिक दर्द उठते रहते हैं।
दुर्भाग्य देखो किसी ने भी उस दर्द को नहीं समझा कि आखिर लड़की जब प्रेग्नेंट थी तो उस समय आने वाले महीनों में अनेक प्रकार की गतिविधियां होती थी, जब रेप पीड़िता जब पेट दर्द एवं पेट फूलने की बात अपने मां बाप से कहती थी तो मां बाप उसे एसिडिटी की बीमारी बताकर टाल देते थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि आखिरकार हकीकत क्या है। इस हकीकत को जब तक समझ पाते तब तो जो होना था, वह हो ही गया। जानकारी के मुताबिक रेप पीड़िता लड़की की सामान्य जानकारी गोपनीय रखी गई है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




