छत्तीसगढ़: सहेली की शादी मे हुई पहली मुलाक़ात, आपस मे हुई दोस्ती, होटल मे साथ मिले, कोल्ड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर जी भर लुटा आबरू ! ऐसे हुआ खुलासा…..
रायपुर: राजधानी रायपुर की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि सहेली की शादी में आरोपित युवक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। बातचीत से दोनों काफी घुलमिल गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपित युवक ने युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया।पीड़िता भी आरोपित पर विश्वास कर होटल में मिलने के लिए चली गई। होटल में आरोपित युवक ने युवती के लिए कोल्ड ड्रिंक आर्डर किया। इसी दौरान आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। नशीला कोल्डड्रिंक पीते ही थोड़ी देर बाद पीड़िता पर असर होने लगा। इसी बीच आरोपित ने इसका फायदा उठाकर युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
नशीले कोल्ड ड्रिंक का असर कम होने के बाद पीड़ित युवती को आरोपित युवक की असलियत का पता चला। पीड़िता ने गंज थाना में आरोपित अबरार हिंगोरा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि आरोपित की युवती से पहचान 2017 में हुई थी। दोनों शादी के कार्यक्रम में मिले थे पीड़िता अपने सहेली के घर शादी कार्यक्रम में गई हुई थी। जिसके बाद से आरोपित और युवती का परिचय हुआ और दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद आरोपी ने लड़की को झांसे में लिया और उसे अपने हवस का शिकार बनाया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
