उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिख रही है. पुलिस ने इस पूरे मामले में युवती के फूफा की तहरीर पर युवती के साथ गैंगरेप कर सड़क पर नग्न अवस्था में घुमाने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.

पुलिस का कहना है कि युवती के माता-पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं और युवती भी मानसिक रूप से कुछ कमजोर है. एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने इस पूरे मामले में बताया कि 7 सितंबर को लड़की के फूफा की तरफ से तहरीर दी गई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था, लड़की और उसके माता-पिता के 161 और 64 में बयान हुए.
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा का दावा है कि लड़की के माता-पिता ने घटना होने से इनकार किया, इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर एक युवक को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है, बाकी कार्यवाही की जा रही है.
नाबालिग लड़की मेला देखने गई थी. आरोप है कि जब लड़की मेला देखकर लौट रही थी तभी पांच लड़के उसे बाइक में बिठाकर ले गए और सैदपुर खद्दर के जंगल में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की की चीखपुकार सुनकर जब लोग आए तो आरोपी भाग गए. फिर लड़की नग्न अवस्था में ही घर गई. इसी दौरान एक शख्स ने वीडियो बना लिया.
इसके बाद 7 सितंबर 2022 को लड़की के फूफा द्वारा थाना भोजपुर में तहरीर दी गई कि उसकी भतीजी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. तहरीर मिलते ही पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़की के साथ ही उसके माता-पिता के 161 और 64 में बयान हुए, जिसमें तीनों ने गैंगरेप की वारदात होने से इनकार किया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
