रायगढ़: रविवार को आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुछ शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा चुनिंदा विद्यार्थियों को नकल बतलाने की शिकायत परीक्षार्थीयों ने कलेक्टर से की है। मामला परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदेली का है। परीक्षार्थी धनंजय कुमार चौहान पिता अजीत कुमार चौहान निवासी छोटे डूमरपाली द्वारा यह शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को की गई है।

शिकायतकर्ता धनंजय कुमार चौहान ने बताया कि वह शिक्षक पात्रता परीक्षा, परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदेली में दे रहा था। इसी बीच परीक्षा के दौरान लगभग 4 से 5 शिक्षक शिक्षिका द्वारा प्रियंका और एक अन्य के पास जाकर बार-बार नकल बताया जा रहा था। वही परीक्षा के दूसरे चरण में एक परीक्षार्थी द्वारा नकल की पर्ची को नकल करने के बाद पानी पीने के बहाने बाहर जाकर शिक्षिका सुनीता को नकल देता था। जिसके बाद सुनीता एक्का नकल को हाथ में छुपा कर रखती थी और प्रियंका के पास जाकर बैठ जाती और चुपके से दे देती।
नकल प्रकरण को दबाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब उसने नकल करने का विरोध जताया तब नकल की पर्ची को नकलचीयों के द्वारा प्राइवेट पार्ट में छुपा दिया गया। साथ ही शिकायतकर्ता से ऊंची आवाज में बात की गई। वहीं मामले को पुलिस में दे देने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि केंद्र अध्यक्ष को भी मामले के बारे में पता चलने के बाद भी शिक्षक शिक्षिका को कुछ नहीं बोला गया। जिससे पता चलता है कि केंद्राध्यक्ष भी नकल कराने में शामिल था। परीक्षार्थी धनंजय कुमार चौहान द्वारा कलेक्टर से मामले की शिकायत कर घटना के बारे में जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
