(राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से)

बिर्रा – नवीन सारंगढ-बिलाईगढ ज़िले के कुसलाई माता की पावनधरा कोसीर में जायसवाल परिवार द्वारा समृतिशेष स्व.अहिल्याबाई जायसवाल के वार्षिक श्राद्ध निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 अक्टूबर से कलशयात्रा के साथ शुभारंभ होने जा रहा है। व्यासपीठ पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी विराजमान होंगी।कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। कार्यक्रम इस प्रकार 11अक्टूबर भब्य कलशयात्रा और कथा महात्म्य,12 को परीक्षित और सुकदेव जन्म वर्णन,13 को सती चरित्र , ध्रुव चरित्र 14 को वामनावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,15 को श्रीकृष्ण लीला , गोवर्धन पूजा,16 को रासलीला व श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल,17 को सुदामा चरित्र , उद्धव संवाद,चढोत्री,18 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर फेंकूराम जायसवाल, संतोष जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल सहित जायसवाल परिवार कोसीर जूटे हुए हैं।
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
