देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां एक तरफ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साढ़े तीन साल की बच्ची से स्कूल बस में दुष्कर्म किया गया, वहीं उतरप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार का देने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तरप्रदेश के आगरा में कुछ बदमाशों ने महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर उससे जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं इस दौरान महिला का वीडियो भी बनाया।

पति की गैर-हाजिरी में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार आगरा के खेरागढ़ में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने महिला का वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र और बिज्जो नाम के दो युवकों ने महिला के साथ ये हरकत की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई कि जब महिला घर पर अकेली थी तब दोनों ने जबरदस्ती घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के समय महिला का पति घर में नहीं था। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक आरोपी महिला के कपड़े फाड़कर उसे बेरहमी से पीट रहा है, तो वहीं, दूसरा आरोपी इसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान महिला चीख-चिल्ला रही है, लेकिन आरोपियों को उस पर जरा सा भी तरस नहीं आया। महिला के पति का आरोप है कि दोनों बदमाशों ने उन्हें मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
