रायपुर।स्कूलों में सफाई कर्मचारियों से अब 2 घंटे से ज्यादा वक्त का काम नहीं लिया जा सकेगा। DPI ने ने इस बाबत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ कहा है कि 2 घंटे में साफ सफाई के अलावे अन्य कोई काम स्कूलों में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों से नहीं लिया जायेगा। दरअसल पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों ने काफी लंबे वक्त तक हड़ताल किया था। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा था कि उन्हें सिर्फ 2 घंटे के काम का मानदेय मिलता है, लेकिन स्कूलों में उनसे 5 से 6 घंटे तक काम लिया जाता है।

स्कूलों में चपरासी नहीं होने की वजह से उनसे स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तरफ काम लिया जाता है। वो फाइलों और रजिस्टरों में सिग्नेचर कराने से लेकर चाय और पानी पिलाने तक का काम करते हैं, ऐसे में उन्हें नियमित किया जाना चाहिये। पिछले दिनों डीपीआई में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान भी ये बातें सामने आयी थी। जिसके बाद डीपीआई ने अब सभी डीईओ को सख्त निर्देश जारी किया है।
डीपीआई ने सभी डीईओ को निर्देश दियाहै कि सभी कर्मचारियों का मानदेय 5 तारीख के पूर्व सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराया जाये। डीपीआई ने कहा है कि डीडीओ की तरफ से अगर नगद भुगतान किया जाता है तो संबंधित अदिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
