दो संयुक्त कलेक्टर एवं एक डिप्टी कलेक्टर की भी हुई 5 सितंबर को नई नियुक्ति

मनोज अग्रवाल
जैजैपुर/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में नवगठित जिलों के अंतर्गत शक्ति जिले का उद्घाटन 11 सितंबर को ही होगा, प्रशासन द्वारा 11 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है,जिसमें 11 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से क्रांति कुमार शासकीय भारतीय महाविद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा, अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह, पामगढ़ की विधायक श्रीमती इंदु बंजारे,जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ शासन शाकांभरी बोर्ड के चेयरमैन रामकुमार पटेल, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर,नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, जनपद पंचायत मालखरौदा की अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी देवा लहरे, जनपद पंचायत डभरा की अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी, जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी कुलदीप चंद्रा, ग्राम पंचायत जेठा की सरपंच श्रीमती चाम्पा देवी एवं ग्राम पंचायत सकरेली बाराद्वार की सरपंच श्रीमती ममता राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

तथा 11 सितंबर को होने वाले नवगठित शक्ति जिले के उद्घाटन समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2022 को एक आदेश जारी कर प्रदेश के नवगठित जिलों में संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति भी की है, जिसके अंतर्गत प्रस्तावित शक्ति जिले में संयुक्त कलेक्टर के रूप में सुश्री दिव्या अग्रवाल एवं पंकज डाहिरे तथा डिप्टी कलेक्टर के रूप में सुश्री रजनी भगत को नियुक्त किया है,साथ ही नवीन शक्ति जिले के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर 5 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्थाई कलेक्ट्रेट परिसर एवं रोड शो के यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




