चोरी की बाइक बेचने घूम रहा युवक आया छाल पुलिस के हाथ, नवापारा से बाइक चोरी करना कबूला आरोपी…
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने के दिये गये दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा अपने स्टाफ को मुखबिर लगाकर संदिग्धों की धरपकड़ के निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.2022 को छाल पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में *ग्राम बोजिया बस्ती पर संदेही मानसिंह राठिया पिता सुखसिंह राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी ऐडुकला थाना छाल* को हिरासत में लिया गया । थाना प्रभारी छाल को सूचना मिली थी कि मानसिंह राठिया चोरी की मोटर सायकल रखे हुये है । संदेही के पास *एक मोटरसाइकिल बजाज एक्स सीडी CG 12 N-3828* की जब्त किया गया है । संदेही मानसिंह राठिया द्वारा मोटरसाइकिल को नवापारा छाल से चोरी करना स्वीकार किया है । थाना छाल में आरोपी मानसिंह राठिया पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, प्रधान आरक्षक दादुलाल सिदार, आरक्षक हरेंद्र पाल सिंह, दिलीप कुमार सिदार, गोविंद राम बनर्जी शामिल थे ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
