भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल,बैरिकेडिंग लोहे की दीवार को लांघते हुए कार्यकर्ता पहुंचे सीएम निवास के बाहर जोरदार की नारेबाजी
जैजैपुर(मनोज अग्रवाल ) छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी जन घोषणा पत्र के वायदे पूरा न करने विरोध में, भारतीय जनता पार्टी के अहवान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले विशाल हल्ला बोल शंखनाद, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री निवास का घेराव कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के

जैजैपुर/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के साथ साथ छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के कोने-कोने से हर क्षेत्र बिलासपुर संभाग दुर्ग रायपुर बस्तर सरगुजा जसपुर कवर्धा धमतरी महासमुंद,जांजगीर चांपा, इन सभी जगहों से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 1 दिन पहले से ही रायपुर पहुंचे कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया ,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुडेश्वरी , युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रतिपक्ष के नेता नारायण चंदेल,केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सांसद संतोष पांडे रामविचार नेताम सुनील सोनी, नंदकुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूरत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल ,प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, सौरभ सिंह ,पुन्नूलाल मोहले, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, शुश्री सरोज पांडे ,पूनम चंद्राकर ,श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित साहू, अभिषेक सिंह ,प्रवीण भंजदेव, धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल दयालदास बघेल, अनुराग सिंह देव, ओपी चौधरी, ननकीराम कंवर, निर्मल सिन्हा सहित मंच पर विराजमान नेताओं में के शंखनाद उद्बोधन के उपरांत युवा मोर्चा भाजपा कार्यकर्ता सभा स्थल नगर निगम मुख्यालय के बाहर मुख्य मार्ग से मुख्यमंत्री निवास के तीन तरफ मोतीबाग चौक सिविल लाइन तिराहा राजा तालाब के पास की गई बैरिकेडिंग लोहे की दीवार को लांघ ते हुए कार्यकर्ता पहुंचे सीएम निवास के बाहर जोरदार की नारेबाजी,, जैजैपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोपी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रातः रवाना हुए जैजैपुर विधानसभा से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला अलग-अलग मंडल क्षेत्र से जिम्मेदारी के साथ रायपुर धरना स्थल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे इसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, गगन जयपुरिया, चेतन दास महंत, सुखदेव, हरनाराण यादव,कीर्तन चन्द्रा,सचिन, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में जैजैपुर विधानसभा से कार्यकर्ता पदाधिकारी रायपुर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए,,,
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
