रायगढ़ । थाना चक्रधरनगर से बिना नम्बर मर्ग डायरी थाना तमनार में जांच हेतु प्राप्त होने मर्ग क्रमांक 52/22 धारा 174 CrPC पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । जांच पर थाना प्रभारी तमनार में उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे मृतिका (17 वर्षीय बालिका) के माता, पिता, बालिका की सहेलियों, गवाहों से पूछताछ कर जांच किया गया, पाया गया कि बालिका का कुलदीप राठिया (19 साल) के साथ प्रेम संबंध था, युवक द्वारा बालिका से शारीरिक संबंध स्थापित करने पर बालिका गर्भवती हो गयी । बालिका के माता पिता बालिका को हॉस्पिटल ले जाकर जांच कराने कहने पर बालिका बदनामी से बचने और युवक द्वारा जबरजस्ती लैंगिक संबंध बनाने पर दुखी होकर *दिनांक 19.05.2022 को* अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली जिससे उसका तबियत बिगड़ने लगा । परिजन बालिका को उपचार के लिये श्री बालाजी मेट्रो हास्पीटल रायगढ़ लाकर भर्ती कराये जो ठीक ना होकर *दिनांक 21.05.22 की रात्रि अस्पताल में फौत* हो गयी । आरोपित युवक के विरूद्ध *दिनांक 21.08.2022 को धारा 376, 306 IPC, 6 Pocso Act* का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपित के संबंध में जानकारी मिली कि युवक को टाइफाइड के ईलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिनांक 01.06.2022 को युवक ठीक न होकर फौत हो गया है ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
