9वीं क्लास की छात्रा के पेट मे होता था दर्द, परिवार वाले समझते थे ज्यादा आलू खाने से एसिडिटी हुई है, लेकिन नाबालिक ने बच्चे को दिया जन्म, दरिंदे ने पेंसिल देकर किया घिनौना कृत्य….
रेप का शिकार हुई नाबालिग लड़की ने रविवार दोपहर को एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग 8 महीने के गर्भ से थी। पेट में दर्द की शिकायत पर बीती शाम परिवार ने बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एसीडिटी की शिकायत पर डॉक्टर्स ने जांच की तो सच कुछ ओर ही सामने आया। लड़की 8 महीने के गर्भ से है, जानकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को CWC (बाल कल्याण समिति) मौके पर पहुंची। काउंसलर की ओर से हुई पूछताछ में लड़की ने उसके साथ हुई हरकत की जानकारी दी। लड़की के बयानों के आधार पर रेपिस्ट की पहचान प्रतापगढ़ निवासी विजयदास के तौर पर की जा रही है जो खिलौने की दुकान लगाता था और प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। कुछ चीजों का लालच देकर आरोपी ने लड़की के साथ अवैध रिश्ते बनाए। मामला सामने आने के बाद से आरोपी गायब है। मामले के CWC चेयरमैन दिलीप रोकड़िया ने बताया कि उनकी ओर से थाने में रिपोर्ट दी जाएगी।
पेट फूलता गया और परिवार बोला एसिडिटी है
पिता ने CWC को बताया कि बेटी के गर्भवती होने की उन्हें जरा भी आशंका नहीं थी। बेटी आलू ज्यादा खाती थी। इसलिए जब भी वह पेट दर्द बताती तो परिवार कहता कि एसीडिटी हो रही होगी। आलू खाने से एसिडिटी होती है। लेकिन, डॉक्टर्स मामले को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं। उनका कहना है कि 5 महीने बाद गर्भवती का पेट दिखने लगता है। लगातार बढ़ते पेट को लेकर मां कैसे अनजान बनी रही। खास बात ये है कि इन सबके बावजूद लड़की नियमित स्कूल भी जाती थी।
जिला अस्पताल में CWC मेंबर और डॉक्टर्स के बीच में हो रही बातचीत।
प्रसव के अलावा कोई चारा नहीं
डॉ. दिव्या पाठक ने CWC को बताया कि चूंकि लड़की के गर्भ को 37 सप्ताह हो चुके हैं। सामान्य तौर पर पूर्ण प्रसव 40 सप्ताह में होता है। ऐसे में दर्द के कारण बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। इससे बच्चा प्री-मेच्योर होने के साथ रिस्क भी बढ़ जाएगी। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने बिना देर लगाए ऑपरेशन का निर्णय किया, जहां दोपहर साढ़े 12 बजे लड़की ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
मां-बाप बोले इज्जत खराब होगी
सच सामने आने के बाद मां बाप और परिवार पुलिस और CWC के सामने रोता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि लड़की के साथ परिवार की इज्जत खराब हो जाएगी। इस पर CWC ने अनवांटेड बच्चे को किसी के बहकावे में इधर-उधर नहीं फेंककर कानूनी तौर पर बच्चे को सरेंडर करने की जानकारी दी। कमेटी ने आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत में बदनामी नहीं होगी।
पेंसिल के बहाने वारदात की
काउंसलर से मिली जानकारी के अनुसार करीब नवम्बर-दिसम्बर के बीच आरोपी ने पेंसिल की लालच दी। इसके बाद वह उसे एकांत में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी बीच में भी मौका पाकर ऐसा करता था। पुलिस जांच में बाकी का सच सामने आएगा।
FIR दर्ज कराएगी CWC
इधर, CWC चेयरमैन दिलीप रोकड़िया ने बताया कि मामला गंभीर है। लड़की के परिवार को गर्भ की जानकारी नहीं थी। उनकी ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
