ग्राम परसदा जोशी के 15 साल का लड़का 16 अगस्त से लापता हो गया है. पुलिस ने लड़के के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ग्राम परसदा जोशी निवासी लक्षण साहू ने 17 अगस्त को राजिम थाने में शिकायत की. पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा टेशांश साहू 16 अगस्त को घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह दोबारा घर वापस नहीं आया. जिसकी उन्होंने काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. लक्षण साहू ने बताया कि लापता टेशांश साहू की उम्र 15 वर्ष है और उसकी कद 4.5 फीट है. वह 16 अगस्त मंगलवार से लापता है. उन्होंने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे की जानकारी मिले तो 9669145154, 9981171747 और 6260063446 पर सूचित करें.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
