रायपुर। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, काकर, रायगढ़, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद तथा उसके लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से जति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, बेमेतरा तथा उससे लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, निम्न दाबका केंद्र, और उसके बाद दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी- तटीय उड़ीसा- तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवातीघेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके और प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है तथा यह पश्चिम -उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की ओर जाने की संभावना है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




