सारंगढ़: छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के मार्गदर्शन में सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र से ग्राम पंचायत कोसिर के कौशलई मंदिर से भारत जोड़ो पदयात्रा का शंखनाद किया गया। उक्त पदयात्रा की प्रभारी श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ मां कोसलाई दाई की पूजा अर्चना कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन की पदयात्रा 15 किलोमीटर चली गई, पदयात्रा के मुख्य सेंटर में विधायक उत्तरी जांगड़े, अरुण मालाकार जिला अध्यक्ष, सूरज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, महेंद्र गुप्ता युवा नेता विनोद भारद्वाज के द्वारा अलग-अलग जगहों पर सभाओं को विशेष रूप से संबोधित किया गया जहां भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं के साथ केंद्र के मोदी सरकार की विफलताओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और उन्होंने कांग्रेस को आम जन विभिन्न समुदाय से जोड़ने वाली पार्टी बताया।



विधायक उत्तरी जांगड़े पदयात्रा प्रभारी ने मां कोसलाई देवी के मंदिर में माथा टेका पूजा अर्चना की और सभी को प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधन देते हुए कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त को महात्मा गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंका था, आज भूपेश बघेल व मोहन मरकाम जी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश व आह्वान पर सभी ब्लॉकों में पूरे विधानसभा के 75 किलोमीटर पदयात्रा कांग्रेसी करेंगे, जिसका शंखनाद सारंगढ़ विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोसिर के पावन स्थल कौशलई मंदिर से पदयात्रा की शुभ आरंभ हुई है। भारत जोड़ो का मतलब कांग्रेस सरकार हर वर्ग हर समुदाय को जोड़कर एकता और शांति का संदेश देना चाहती है जबकि ठीक विपरीत केंद्र की मोदी सरकार ने चाहे जात पात हो चाहे धर्म हो सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को लड़ा कर राज करने का काम किया है। बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी देश की आज सबसे विकराल समस्या है।
तत्पश्चात पदयात्रा कोसीर अंबेडकर बाजार चौक पहुंची जहां विधायक उत्तरी जांगड़े जनपद अध्यक्ष मंजू पाल आकार सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्रियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया तथा कांग्रेस के जिला महामंत्री गोल्डी नायक प्रभारी सारंगढ़ नगर कांग्रेस ने शायराना अंदाज में उद्बोधन देते हुए मोदी सरकार की जमकर लताड़ लगाई उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं गोधन न्याय योजना, किसान मजदूर योजना, युवा मितान क्लब, महिला सशक्तिकरण, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जैसे कई योजनाओं पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने 9 अगस्त को क्रांति दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन व काकोरी षड्यंत्र के साथ कहा आज का दिन मोहर्रम के साथ युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस आदिवासी दिवस जैसा बड़ा दिन है कहा, केंद्र में भाजपा मोदी सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अब तो खाने पीने के चीजों पर भी टैक्स वसूले जा रहे हैं यहां तक की सड़कों में चलने से लेकर खाना खाने नहाने हर चीजों पर मोदी सरकार टैक्स ले रही है, उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है हम सब मिलकर बेरोजगारी भुखमरी और बढ़ती महंगाई रूपी मोदी सरकार को उखाड़ फेंके। तत्पश्चात तत्पश्चात सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने सभी कांग्रेसी जन का अभिवादन करते हुए कहा किया पदयात्रा आम जनता से जुड़ने और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने के संदेश देने के लिए निकाली जा रही है कॉन्ग्रेस जो कहती है वह करती है भूपेश बघेल जी ने अपने वायदे पूरे किए हैं सरकार गांव गली सड़क में विकास कार्य करा रही है जनता और किसान बेहद खुश हैं मगर केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह से दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही है उससे जनता और खासकर हम महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी हैं जब जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है बेरोजगारी भुखमरी महंगाई बढ़ी है ऐसे सरकार को हमें बदलना होगा। पदयात्रा चना मुड़ा पहुंची जहां कांग्रेसी नेता शिव टंडन सरपंच ग्राम वासियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पद यात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात पदयात्रा ग्राम राम भाटा और ग्राम लेन्ध्रा पहुंची जहां ग्रामीणों और कांग्रेस के जोन सेक्टर प्रभारियों ने पदयात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव ग्राम खम्हारडीह पहुंची जहां मंडी के उपाध्यक्ष दारा सिंह जांगड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया। मंच को वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े, विनोद भारद्वाज अनुसूचित जाति अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस नेता ने संबोधित किया उन्होंने अगस्त क्रांति पदयात्रा भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं और केंद्र की मोदी सरकार की झूठे वायदों विफलताओं को उद्बोधन किया।
10 अगस्त को पदयात्रा ग्राम टीमरलगा के नाथल दाई मंदिर से प्रारंभ होगी जो गुडेली, गोड़म, हरदी और कोतरी तक जाएगी।
उक्त पदयात्रा में पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष, संजय दुबे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता विष्णु चंद्रा ब्लॉक अध्यक्ष कोसिर, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, मनमोहन पटेल कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिप, वैजयंती नंदू लहरें सदस्य जिप, मंजूलता आनंद सेवादल महिला प्रदेश संयोजक, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती नीतू टंडन सरपंच, विष्णु चंद्रा जिला महामंत्री, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, अशोक अग्रवाल लेफ़्टी जिला सचिव, भूपेंद्र सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष आईटी सेल, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद पटेल, ध्वजाराम पटेल, मालिकराम पटेल, सुभाष पटेल, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष, बीडीसी नवरत्न चंद्रा, अशोक वर्मा, शंकर चौहान, नोनो, नरेश, छेदु जी, गोल्डी लहरे मीडिया प्रभारी, शंकर चंद्रा पार्षद प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस नेता महेंद्र गुप्ता, राज कमल अग्रवाल, शुभम बाजपेई छात्र संगठन नेता, राम सिंह ठाकुर, रमेश खूंटे, हेमंत चंद्रा, राकेश, श्याम पटेल, मिलन दास महंत, लाल बहादुर, टुकु जायसवाल, अरविंद शंकर, लाभोराम लहरें, लक्ष्मी लहरें अरुण निषाद पत्रकार, केशव महिलाने, गुलशन लहरें, धनेंद्र साहू, अरविंद साहू, योगेश सोनवानी, अनुज अजगल्ले, अजय भारद्वाज, राहुल मैत्री, आशु ठाकुर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
