रायगढ़: प्री.मेडिकल तथा प्री.इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजनान्तर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदकों से 26 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…

रायगढ़, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति प्री.मेडिकल तथा प्री.इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजनान्तर्गत 2022-23 में प्रवेश लेने के इच्छुक प्रतिभावान विद्यार्थियों प्री.मेडिकल तथा प्री.इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक 26 अगस्त 2022 सायं 4 बजे तक आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते है।
यह आवासीय एक वर्षीय कोचिंग योजनान्तर्गत कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा जीव-विज्ञान एवं गणित के साथ न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने वाले टॉपर्स अभ्यर्थियों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ एक वर्षीय कोचिंग दिया जाता है। योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थी प्राप्त कर सकेंगे, जिसके पालक आयकर दाता (2.50 लाख रुपये)तक न हो। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट से अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

